Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन राज्यों के चीफ जस्टिस बदले, देखें कॉलेजियम की अनुशंसा व चीफ जस्टिस की सूची

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन राज्यों के चीफ जस्टिस बदले, देखें कॉलेजियम की अनुशंसा व चीफ जस्टिस की सूची

बिलासपुर। 01 सितंबर 2026| सुप्रीम कोर्ट ने देश के तीन राज्यों के हाई कोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सूची जारी करने के साथ ही अनुशंसा कर दी है। कॉलेजियम ने राजस्थान, मध्य प्रदेश व जम्मू कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम तय कर दिया है। बता दें, कॉलेजियम ने चीफ जस्टिस के लिए जिन तीन जजों के नाम तय किया है वे वर्तमान में छत्तीसगढ़,गुजरात व राजस्थान में सीनियर जज के रूप में काम कर रहे हैं।

काॅलेजियम की अनुशंसा जारी सूची पर गौर करें ताे छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस संजय के अग्रवाल को राजस्थान, गुजराज हाई कोर्ट के सीनियर जज अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश व राजस्थान हाई कोर्ट के सीनियर जज डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर अनुशंसा किया है। कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद अब केंद्र सरकार द्वारा पदोन्नतिक व पदस्थापना के संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी की जाएगी।

कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

कॉलेजियम ने ओड़िशा हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए अनुशंसा की है। बता दें, छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा चार सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृति से पहले कॉलेजियम ने नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति के संबंध में अपनी अनुशंसा कर दी है।

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *