CG TET Exam News: टेट ब्रेकिंग: कर्मचारी चयन मंडल ने जारी की परीक्षा कैलेंडर, इस तारीख को होगी टेट एग्जाम, मोर्चा नेता बोले-शिक्षकों के लिए पृथक…

CG TET Exam News: टेट ब्रेकिंग: कर्मचारी चयन मंडल ने जारी की परीक्षा कैलेंडर, इस तारीख को होगी टेट एग्जाम, मोर्चा नेता बोले-शिक्षकों के लिए पृथक…

CG TET Exam News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल ने वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी किया है। कैलेण्डर में टीईटी परीक्षा को लेकर संभावित तारीख भी घोषित की गई है। टीईटी परीक्षा 26 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। हालांकि यह सामान्य परीक्षा हैं और इस परीक्षा में कोई भी छात्र शामिल हो सकता हैं।

टेट को लेकर विभागीय परीक्षा पृथक से होगी। इसके लिए नियम प्रक्रिया बनाने के लिए जो समिति बनेगी, उस समिति में शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। समिति तय करेगी कि किस नियम या प्रक्रिया के तहत विभागीय परीक्षा हो।

शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा पृथक से

टेटे परीक्षा को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संचालक केदार जैन ने कहा कि मेरे अनुमान के मुताबिक, ये जो शिक्षकों के लिए शिक्षा मंत्री ने परीक्षा की बात कही थी, या आश्वासन दिया था, इसका शेड्यूल नहीं है। ये सामान्य परीक्षा हैं, इसे कोई भी छात्र दिला सकता है। टेट को लेकर विभागीय परीक्षा पृथक से होगी। शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी, उसके लिए नियम प्रक्रिया बनाने के लिए जो समिति बनेगी, उस समिति में शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। समिति तय करेगी कि किस नियम के तहत विभागीय परीक्षा हो। अभी समिति की किसी प्रकार से बैठक नहीं हुई है। मोर्चा के नेताओं की बैठक के दौरान प्रारंभिक तौर पर शिक्षा मंत्री ने सहमति दी थी कि शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने दिया था आश्वासन

केदार जैन ने कहा कि पिछले दिनों टेट परीक्षा को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री ने विभागीय परीक्षा आयोजित कराने को लेकर आश्वासन दिया था। 

नीचे देखें परीक्षाओं का कैलेण्डर

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *