रायपुर में 8.40 लाख के नाइट्रोसन-10 टेबलेट के साथ आरोपी मोहम्मद असजद गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर राजधानी में खपा रहा था नशे का सामान

रायपुर में 8.40 लाख के नाइट्रोसन-10 टेबलेट के साथ आरोपी मोहम्मद असजद गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर राजधानी में खपा रहा था नशे का सामान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से नाइट्रोसन-10 टेबलेट लाकर रायपुर में खपाया करता था। मुखबिर से मिली सूचना मिलने पर आरोपी को 8.40 लाख की नाइट्रोसन-10 टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद असजद है।

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना डीडी नगर क्षेत्र के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुण्ड के आसपास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला, DCP पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुरिया द्वारा आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, थाना डीडी नगर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की। व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी की गई और उसे पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद असजद निवासी डंगनिया, थाना डीडी नगर रायपुर बताया।

2,100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट

संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) बरामद हुई। टेबलेट रखने व उनकी बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहे जाने पर आरोपी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ओडिशा से लाना बताया।

आरोपी मोहम्मद असजद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2,100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (नाइट्रोसन-10) कीमत 8,40,000 जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना डीडी में धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपी से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की उपलब्धता, परिवहन, अवैध बिक्री एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए टेबलेट की आपूर्ति करने वाले स्रोतों तथा इसकी बिक्री एवं सप्लाई में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

मोहम्मद असजद पिता मोहम्मद इस्लाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति विहार कॉलोनी, दुर्गा आटा चक्की के पास, डंगनिया, थाना डी.डी.नगर, रायपुर।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *