Sakti News: वर्दी पहनकर चबूतरे में सोते कांस्टेबल का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड…

Sakti News: वर्दी पहनकर चबूतरे में सोते कांस्टेबल का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड…

Sakti News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। कांस्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वर्दी पहने आरक्षक बाजार के चबूतरे में संदिग्ध अवस्था में सोते हुए पाया गया था।

वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना को गंभीरता से लिया और कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड आरक्षक का नाम जगजीवन टोण्डे है।

एसपी ने इस बाबत प्रेसनोट भी जारी किया है। नीचे देखें पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में कार्रवाई को लेकर क्या कुछ लिखा है…

”रक्षित केन्द्र में पदस्थ आरक्षक 48 जगजीवन टोण्डे को दिनांक 03.06.2026 को मालखरौदा वारण्ट पेशी हेतु ड्यूटी में भेजा गया था किंतु आरक्षक कार्य उपरांत रक्षित केन्द्र वापस नही आया और आज दिनांक 17.06.2026 तक कर्तब्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है। इसी बीच आरक्षक 48 जगजीवन टोण्डे का सक्ती स्थित बुधवारी बाजार में चबूतरे पर पुलिस ड्रेस में संदिग्ध अवस्था में सोते पाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसके कारण पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

आरक्षक का उक्त आचरण कर्तब्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का पाये जाने के फलस्वरूप तथा कर्तब्य से अनाधिकृत अनुपस्थित होने के कारण पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा उक्त आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।”


admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *