Raipur News: मेरी गर्लफ्रेंड 3-4 लड़कों से करती है बात, धोखेबाज प्रेमिका को सबक सिखाने कर रहा हूं सुसाइड, फिर युवक ने लगा ली फांसी…

Raipur News: मेरी गर्लफ्रेंड 3-4 लड़कों से करती है बात, धोखेबाज प्रेमिका को सबक सिखाने कर रहा हूं सुसाइड, फिर युवक ने लगा ली फांसी…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया। युवक की पहचान 25 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर पुलिस की टीम जांच कार्रवाई कर रही है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव में रहने वाला युवक रायपुर के एयरपोर्ट में काम करता था। अपने परिवार के साथ भाठागांव में रहता था। बताया जा रहा है कि 24-25 अप्रैल की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिवार के लोग अपने अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह जब उन्हें बेटे के फंदे पर लटकने की सूचना मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट अपनी प्रेमिका के नाम लिखा, जिसमें प्रेमिका पर तीन-चार लड़कों से संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया गया।

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा…

” मैं कोमल वर्मा जो भी कर रहा हूं। मेरे घर वालों की तरक से कोई प्रेशर नहीं है। उनको इस बारे में कुछ पता नहीं है। जो अभी मेरे साथ हो रहा है उसमें इनको ना लाए। ये कदम मैं अपनी प्रेमिका के कारण उठा रहा हूं। मेरा 5 साल का रिलेश्व रहा है उसके साथ।

3 दिसंबर 2019 से हम दोनों साथ है। मेरे रहते भी पहले उसने 3-4 लड़कों से मेरे पीठ पीछे बात की और आज भी ऐसा कर रही है। हमेशा लड़के को ही क्यों गलत बना दिया जाता है।

मेरे रहते मेरे पीठ पीछे हमेशा से कुछ ना कुछ करती रही है और जब पकड़ी जाती है तो बहाना बना के मना लेती थी। इस बात का सबूत मेरे मोबाइल में है। फिर भी में उसको सुधरेगी करके मौके ऊपर मौका दिया, लेकिन अब ये कदम उसको सबक सिखाने के लिए उठा रहा हूँ।”

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *