CG News: आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

CG News: आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

CG News: जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा का है।

शनिवार शाम को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। बाड़ी में काम करने के दौरान बारिश से बचने लोग एक झोपड़ी में रुके थे, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बलौदा तहसीलदार को गांव भेजा और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत तीन को मृत घोषित कर दिया वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। कलेक्टर ने वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृतकों को मुआवजा प्रदान करने के निर्देश देने के अलावा तत्कालिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए है।

इनकी हुई मौत

(1) नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष पता महुदा थाना बलौदा

(2) रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष

(3) तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष

ये तीन घायल

(1) अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष

(2) दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष

(3) बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *