CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव ने ओडिशा के CM मोहन चरण माझी से की भेंट, जानिए महानदी जल विवाद पर क्या कुछ बोले-…

CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव ने ओडिशा के CM मोहन चरण माझी से की भेंट, जानिए महानदी जल विवाद पर क्या कुछ बोले-…

CG: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री माझी ने साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी आत्मीय संबंध हैं।

विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलने के साथ ही पूरे क्षेत्र की प्रगति को भी नई गति मिलेगी।

सीएम विष्णुदेव ने भेंट-मुलाकात के बाद पत्रकारों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि- ” लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।” 

 इंदौर में हुई राहुल गांधी की सभा पर बोले-”राहुल गांधी का पिछला रिकॉर्ड उठा लीजिए, वो जहाँ-जहाँ भी गए हैं वहाँ पर कांग्रेस का बंटाधार ही हुआ है। डीयू के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम से आप पता लगा सकते हैं की देश का युवा किनके साथ है…”

देखें वीडियो 


admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *