CG News: यीशु को भगवान शिव, विष्णु और हनुमान से बताया बड़ा, सोशल मीडिया पर AI वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों में आक्रोश…

CG News: यीशु को भगवान शिव, विष्णु और हनुमान से बताया बड़ा, सोशल मीडिया पर AI वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों में आक्रोश…

CG : रायपुर। सोशल मीडिया पर हिन्दू देवताओं के भ्रामक प्रचार वाले कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो मसीही संगठन के “From Heaven to Earth” नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। वायरल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो में यीशु मसीह को भागवान शिव, विष्णु और हनुमान से बढ़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर नाराजगी जताई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी है कि इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे और वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

जानिए पूरा मामला

वायरल वीडियो में भगवान शिव का एआई वीडियो बनाकर उसमें बताया जा रहा है कि ‘यहोवा, जिन्होंने पृथ्वी को जन्मा, उन्हें ही बाद में यीशु के नाम से जाना गया। वीडियो में यीशु को हिंदू देवताओं का पिता बताया गया।”

वहीं, दूसरे वीडियो में भगवान हनुमान को यीशु के द्वारा बच्चा कहते हुए दिखाया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के डाॅ. स्वामी राजेश्वरानंद ने मांग की है कि इस तरह के शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पुलिस को करनी चाहिए। अगर आगे भी ऐसे ही वीडियो पोस्ट किए जाएंगे तो उनके द्वारा कड़ा विरोध जताया जाएगा।

वहीं, बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि आज इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत की जाएगी। साथ ही मांग की गई है कि ऐसा पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं। नहीं तो बजरंगदल के द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *