रायपुर में 33 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, सुकमा से गांजा लेकर जा रहे थे मध्यप्रदेश खपाने…

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मंदिर हसौद पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 किलो 500 ग्राम गांजा, 3 मोटरसाइकिल व 4 मोबाइल जब्त किया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 6 नवम्बर की रात 9 बजे थाना मंदिर हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति जिला सुकमा से मोटरसाइकिलों के माध्यम से अवैध गांजा लेकर नया रायपुर होते हुए मध्यप्रदेश जा रहे हैं।
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मंदिर हसौद पुलिस ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी व धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की।पुलिस टीम द्वारा नया रायपुर के सेक्टर-18 स्थित एमजीएम स्कूल के पीछे संभावित मार्ग पर नाकेबंदी की गई। 7 नवंबर की सुबह लगभग 5:50 बजे मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार तीन संदिग्ध मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों को आते हुए देखा गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों मोटरसाइकिलों को रोककर चारों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे पिट्ठू बैग से कुल 6 पैकेट मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों से बरामद गांजे का विवरण
01. महेश कुमार ध्रुव के कब्जे से 02 पैकेट गांजा, कुल वजन 09 किलो 100 ग्राम, एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG-23-P-9930 एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
02. परमेश्वर कुमार मरकाम के कब्जे से 02 पैकेट गांजा, कुल वजन 12 किलो 100 ग्राम, एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG-23-F-6545 एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
03. अजय मंडावी के कब्जे से 02 पैकेट गांजा, कुल वजन 12 किलो 300 ग्राम एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
04. राकेश कुमार साहू के कब्जे से एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG-26-F-6007 एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस प्रकार आरोपियों से कुल 06 पैकेट में 33 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा जिला सुकमा के ग्राम चिकिरपाल क्षेत्र से लेकर आए थे। उक्त गांजा मध्यप्रदेश ले जाकर बिक्री करने की योजना थी।
आरोपी अवैध मादक पदार्थ को अलग-अलग पिट्ठू बैग में रखकर तीन मोटरसाइकिलों के माध्यम से परिवहन कर रहे थे, ताकि रास्ते में पुलिस की जांच से बचा जा सके। पुलिस द्वारा गांजा व परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की ।
जब्त सामान का विवरण
33.500 किलोग्राम गांजा 16,75,000
3 मोटरसाइकिल 1,40,000
4 मोबाइल फोन 40,000
कुल जब्त मशरूका 18,55,000
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
01. राकेश कुमार साहू, पिता जागेश्वर साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपानी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।
02. परमेश्वर कुमार मरकाम, पिता स्व. बिसौहा राम मरकाम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरछेड़ी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।
03. अजय मंडावी, पिता माशा मंडावी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम छिंदगढ़ कोटापारा, थाना छिंदगढ़, जिला सुकमा (छ.ग.)।
04. महेश कुमार ध्रुव, पिता चोतराम ध्रुव, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरछेड़ी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।
प्रकरण में गांजा के स्रोत, परिवहन के नेटवर्क एवं संभावित खरीददारों के संबंध में विवेचना की जा रही है।

