Raipur News: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, डबल मनी के लालच में फंसे पुलिस अधिकारी, फिर ऐसे हो गए शिकार…

Raipur News: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, डबल मनी के लालच में फंसे पुलिस अधिकारी, फिर ऐसे हो गए शिकार…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएसपी ठगी का शिकार हो गए। रूपए दोगुना के लालच में पड़कर पांच लाख गंवा बैठे। पीड़ित डीएसपी ने अब इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

शिकायतकर्ता का नाम पुनदास अंचल हैं और पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी पुनदास अंचल की पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप हैं, जिसकी लिमिट 40 लाख तक के है। डीएसपी लिमिट को बढ़ाना चाहता था। ऐसे में उसका संपर्क दो साल पहले नरेश दामोहे से हुआ। नरेश ने खुद को वकील और फाइनेंस का काम करने वाला बताया। नरेश ने कहा कि वो उनकी लिमिट को बढ़ा देगा। आरोपी की बातों में आकर डीएसपी भी झांसे में आ गए।

सिविल लाइन में दी उनकी शिकायत में डीएसपी ने बताया कि 25 जून को नरेश दामोहे ने फोन किया और कहा कि वो उनके 5 लाख रूपए को बढाकर डबल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने डीएसपी को 5 लाख लेकर कमल विहार अस्पताल के पास बुलाया। लालच में आकर डीएसपी भी 5 लाख लेकर नरेश दामोहे के पास पहुंचा।

रात करीब 9 बजे आरोपी नरेश अपने साथियों के साथ पीड़ित को कटोरा तालाब के सुनसान इलाके में लेकर पहुंचा। इसी बीच कुछ लोगों का वहां विवाद हो रहा था। विवाद की जानकारी मिलते ही गाड़ी के अंदर बैठे डीएसपी ने कहा कि उनकी गाड़ी में पांच लाख है, वे बाहर जाकर विवाद देखकर आते हैं।

थोड़ी देर बाद डीएसपी अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी के अंदर सारा सामान था, बस सूटकेस में रखे पांच लाख गायब थे। साथ ही आरोपी भी मौके से फरार थे, जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *