CG News: प्लेन क्रैश की खबर निकली भ्रमक, राज्य सरकार ने जारी किया बयान…

Jashpur News: जशपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्लेन क्रैश की खबर झूठी निकली है। प्लेन क्रैश होने की खबर को लेकर राज्य सरकार ने बयान जारी किया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में बताया गया कि…कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की ख़बरें प्रसारित की गई है। इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है।

