CG में सिर्फ दो अफसरों को PM मोदी के आने की सूचना थी, जानिए मोदी ने दौरे की खबर कहां से ट्वीट किया

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई. जवानों के साथ उन्होंने दिवाली की खुशियां साझा की. उनके दौरे की जानकारी इतनी गुप्त रखी गईं थी कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ दो अफसरों को इसकी खबर थी. एक छत्तीसगढ़ पुलिस के जिम्मेदार अफसर और दूसरा बस्तर में पोस्टेड सीआरपीएफ के अफसर को.
रायपुर क्यों आए?
PM मोदी दिल्ली से सीधे जगदलपुर भी जा सकते थे. मगर मौसम की खराबी के चलते कल जगदलपुर में सुबह विजिबिलिटी कम थी. लीजा एसपीजी ने तय किया कि पीएम मोदी को पहले दिल्ली से रायपुर लाया जाए. फिर रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए जगदलपुर. उनके दौरे की जानकारी लीक न हो इसके लिए इतना एहतियात बरता गया कि कल ही नागपुर से भारतीय वायुसेना के तीन MI-17 हेलीकॉप्टर रायपुर पहुंचे. पीएम मोदी भारतीय वायु सेना के विमान से उतरे और हेलीकॉप्टर पर बैठकर ज्यादातर रवाना हो गया. हालांकि मौसम ठीक हो जाने के बाद भारतीय वायुसेना का विमान जगदलपुर रवाना हुआ और प्रधानमंत्री वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
रायपुर से किया ट्वीट.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिस ट्वीट से देश के लोगों को पता चला कि वह सीआरपीएफ जवानों के साथ दिवाली मनाने बस्तर जा रहे हैं, वह ट्वीट उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट से किया. उसे ट्वीट के करीब आधे घंटे के भीतर ही वे बस्तर के अरनपुर सीआरपीएफ कैंप लैंड कर चुके थे.
कैंप में घंटे भर रहे PM
सीआरपीएफ का परंतु कैंप 72 जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर के नजदीक है. सीआरपीएफ कैंप में पूरी एक बटालियन तैनात है. इसलिए सुरक्षा का कोई बड़ा इशू नहीं था. फिर दौरा इतना गोपनीय था कि किसी को पता भी नहीं चला.
PMO का दो टूक, INo प्रोटोकॉल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर दौरा एक तो बड़ा सरप्राइज रहा, दूसरा पीएमओ से सख्त निर्देश था कि कोई प्रोटोकॉल नहीं चलेगा. यानी न उनके आने जाने की जानकारी किसी को दी जाए और न ही कोई एयरपोर्ट या हेलिपेड आए. लिहाजा ना रायपुर एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अफसर पहुंचे और ना ही बस्तर के अरनपुर कैंप के हेलिपेड पर सरकार का कोई अफसर पहुंचा. अरनपुर हेलिपेड पर सीआरपीएफ के अफसरों ने उन्हें रिसीव किया, और उन्होंने ही विदा किया. PM मोदी दिल्ली लौटने के लिए अरनपुर कैंप से जब हेलीकाप्टर से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे, तब भी किसी नेता, अफसर को इंट्री नहीं मिली. जगदलपुर के आईजी, कलेक्टर, एसपी अपने ऑफिस से ही अपडेट लेते रहे.

