शिवनाथ नदी में फिर हादसा! दोस्तों के साथ घूमने गए 2 युवकों की डूबने से मौत, छातागढ़ पिकनिक स्पॉट गए थे 5 लोग

इमेज- इंटरनेट
Durg News
Durg Shivnath River Accident: 20 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. रविवार को पांच दोस्त शिवनाथ नदी में नहाने गए थे. जिनमे से दो की डूबने से मौत हो गई. जबकि तीन बच गए हैं.
शिवनाथ नदी में डूबने से दो की मौत
घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के छातागढ़ पिकनिक स्पॉट की है. शिवनाथ नदी में यह हादसा हुआ है. मृतकों की पहचान कैलाश नगर के रहने वाले मोहम्मद फैजल (21) और मोहम्मद ईशांत (13) के रूप में हुई है. मोहम्मद फैजल और और मोहम्मद ईशांत की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गयी.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक़, मोहम्मद फैजल और मोहम्मद ईशांत अपने तीन दोस्तों के साथ छातागढ़ पिकनिक स्पॉट गए थे. सभी दोस्त शिवनाथ नदी में नहाने लगे. लेकिन उन्हें क्या पता था. उनके साथ क्या होने वाला है. नहाते नहाते मोहम्मद फैजल और मोहम्मद ईशांत दोनों गहरे पानी में चले गए.
नहाते नहाते गहरे पानी में डूबे, फिर मौत
गहरे पानी के कारण दोनो डूबते चले गए. जिन्हे देखकर तीनों दोस्त बाहर निकल आये. बाहर निकलकर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गयी. फिर फ़ौरन पुलिस और SDRF को दी गई. सूचना के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया.
देर रात मिली दोनों की लाश
सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात करीब 8 बजे नदी से दोनों की लाश निकाली गयी. बताया जा रहा है जहाँ दोनो डूबे उस पानी की गहराई लगभग 10 से 20 फीट है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. दूसरी तरफ हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इलाके में शोक का माहौल है.

