CG Crime News: पेट्रोल लेकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पेट्राेल भरे बोतल में लगाई आग और थानेदार की खोली सच्चाई

CG Crime News: पेट्रोल लेकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पेट्राेल भरे बोतल में लगाई आग और थानेदार की खोली सच्चाई

CG Crime News: कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा में दो युवक पेट्रोल लेकर पानी टंकी पर चढ़ गए। एक ने पेट्राेल भरे बाेतल में आग लगा दी। युवकों ने थानेदार की पाेल खोलते हुए कहा, टीआई ने मारपीट की और 24 हजार रुपये भी ले लिया। युवकों ने टीआई को सस्पेंड करने की मांग करते हुए कहा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों सुसाइड कर लेंगे। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समझाइश के 3 घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा गया।

मामला जुआ-सट्टा से जुड़ा हुआ है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने दोनों युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं।

पढ़िए क्या है मामला?

पानी टंकी पर चढ़े युवकों का नाम रफीक मोहम्मद (22) और दीपेश निर्मलकर (23) है। दोनों ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं। युवकों ने हरदीबाजार TI प्रमोद कुमार डनसेना पर मारपीट और साढ़े 23 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

मंगलवार 9 जून को पुलिस ने दोनों युवकों को ग्राम सिरली के पास से पकड़ा था। युवकों का कहना है, जुए का फड़ चलाने के आरोप में टीआई ने लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। उसके बाद ‘दीपका ले जाकर भागते हुए गिरने का झूठा बयान जबरन लिखवा लिया है। जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों छोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन घरों में घुसकर लोगों को थाने ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

गुरुवार को सुबह कार्रवाई से नाराज रफीक और दीपेश पेट्रोल लेकर गांव के पानी टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाइश के बाद दोनों युवक पानी टंकी से उतरे।

0 पत्नी बोली, पुलिस कर रही है गुंडागर्दी,चार दिन से पति नहीं लौटे घर

जुआ खिलाने के मामले में गिरफ्तार अनवर अली की पत्नी शफीना बेगम ने बताया कि मंगलवार को पुलिस उनके पति को घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। अगले दिन पुलिस दोबारा घर पहुंची और उनके पति के बारे में पूछताछ करने लगी, जबकि पुलिसकर्मी ही उन्हें अपने साथ ले गए थे। शफीना का कहना है कि उनके पति 4 दिनों से घर नहीं लौटे हैं और इसके लिए पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *