CG News: तेज आंधी का कहर! शराब दुकान की छत उड़ी, टीन शेड की चादरें हवा में उड़ीं, सेल्समैन बाल-बाल बचा

CG News: तेज आंधी का कहर! शराब दुकान की छत उड़ी, टीन शेड की चादरें हवा में उड़ीं, सेल्समैन बाल-बाल बचा

CG News: मुंगेली। छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले के लोरमी में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। शहर स्थित शराब दुकान की छत तेज हवाओं के दबाव को नहीं झेल सकी और टीन शेड की कई चादरें उड़कर दूर जा गिरीं। घटना के दौरान दुकान में मौजूद सेल्समैन बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान का टीन शेड उखड़ गया। उड़ती हुई चादरों से आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान दुकान के भीतर रखी कई शराब की बोतलें भी टूट गईं, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।

यहां देखिए वीडियो…

आंधी के बाद शराब दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दुकान को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करने की कोशिश की, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोरमी क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवाओं और बारिश ने कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल शराब दुकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *