CG News: कब जारी होगा स्कूल शिक्षा विभाग का दूसरा लिस्ट ! पहली लिस्ट के बाद दूसरा लिस्ट भी निकलना तय, जानिए क्यों?

CG News: रायपुर \ 11 जून 2026। स्कूल शिक्षा विभाग ने बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है जैसा कि NPG न्यूज ने पहले ही बता दिया था कि बड़ी संख्या में जिला शिक्षा बदले जाएंगे और संचालनालय में भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की पोस्टिंग होगी ठीक वैसा ही हुआ लेकिन अभी भी दूसरा लिस्ट आना बाकी है अब देखना होगा कि विभाग वह सूची आज जारी करता है या किसी दूसरे दिन।
इसलिए लिस्ट का आना है तय
दरअसल कल जो सूची जारी हुई है उसमें कई अधिकारी ऐसे हैं जिनका तबादला तो हुआ है पर उनकी जगह किसी और की नियुक्ति नहीं हुई है। जैसे बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को बिलासपुर से हटाकर सक्ति जिले का जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है लेकिन सक्ति में पहले से पदस्थ डीईओ कुमुदिनी बाघ की पोस्टिंग कहीं भी नहीं की गई है यानि उन्हें नहीं हटाया गया है तो स्वाभाविक है कि जब विजय टांडे वहां कार्यभार ग्रहण करने पहुंचेंगे तो उन्हें डीईओ की कुर्सी नहीं मिल पाएगी। इसके लिए विभाग को कुमुदिनी बाघ की पोस्टिंग अन्य जगह पर करनी होगी।
इसी प्रकार बलौदा बाजार जिले के पलारी विकासखंड के बीईओ सतीश महेश्वरी, कसडोल विकासखंड के रमाकांत देवांगन और बालोद जिले के डोडीलोहारा विकासखंड के बीईओ हिमांशु मिश्रा की पोस्टिंग लोक शिक्षण संचालनालय में की गई है लेकिन उनके जगह पर किसी भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है ऐसे में उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों का आना तय है और माना जा रहा है कि एक बड़ी सूची अभी और आना बाकी है। हो सकता है कि आज या कल में यह सूची जारी हो जाए।

