CG News: नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव…

CG News: नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव…

CG News: कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कटघोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पतरापाली नहर में बाइक समेत गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। तेज बहाव में बहने के बाद शनिवार को उसका शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान जेजरा बस्ती निवासी रामसिंह (58) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार 24 जुलाई शाम किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

नहर में गिरी मिली बाइक, नहर में तैरता मिला शव

शनिवार दोपहर परिजन और ग्रामीण दोबारा उसकी तलाश में निकले। इस दौरान पतरापाली नहर के किनारे रामसिंह की बाइक पानी में गिरी हुई दिखाई दी। आशंका होने पर आसपास खोजबीन की गई, जहां नहर में उनका शव तैरता हुआ मिला। इसके बाद डायल-112 और कटघोरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

हादसा हो सकता है मौत का कारण

सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच और ग्रामीणों के मुताबिक, आशंका है कि शुक्रवार रात अंधेरे में नहर पार करते समय रामसिंह बाइक समेत फिसलकर पानी में गिर गए। तेज बहाव के कारण वह बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *