CG Accident News: मुंगेली में भीषण सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत, कार-बाइक की टक्कर, जानिए…

Accident News
Accident News
CG Accident News: मुंगेली। जिले में 13 अप्रैल की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे का है। 13 अप्रैल को भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर अपने दो अन्य दोस्त आर्यन निर्मलकर निवासी जरहागांव और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर के साथ जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान जिला पंचायत धरमपुरा के पास तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना जरहागांव थाना पुलिस का दिए।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान दोनों युवकों ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर गड्ढे होने की वजह से आये दिन हादसे होते रहते है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि गड्ढे से बचने के दौरान यह हादसा हुआ। परिजनों ने मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर, घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
