Raipur News: रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, मचा हड़कंप, पुलिस लूटेरे की तलाश में जुटी

Raipur News: रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, मचा हड़कंप, पुलिस लूटेरे की तलाश में जुटी

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट हो गई। घटना के बाद पीड़ित मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना डीडी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला 

श्रवण साहू महुबा बाजार, 10 लाख अग्रसेन उठाया था, ताटीबंध में मेन आॅफिस, जा रहा था।

तीन आरोप बाइ डगनिया बाजार के पास। आसपाक

जानकारी के मुताबिक, श्रवण साहू महोबा बाजार निवासी टाटीबंध गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर है। आज शाम पेमेंट लेने के लिए अग्रसेन चौक स्थित गैस ऑफिस आया हुआ था। पेमेंट उठाने के बाद वापस अपनी कार में सवार होकर मेन ब्रांच टाटीबंध लौट रहा था।

इसी दौरान डगनिया बाजार के पास एक बाइक पर सवार तीन लूटेरे कार को रूकवाए और मैनेजर से मारपीट करने लगे। घटना के दौरान एक आरोपी कार के अंदर रखे 10 लाख से भरे बैग को लेकर तीनों फरार हो गए।

पीड़ित के मुताबिक, तीनों लूटेरे अपना मुंह स्कार्फ से ढके हुए थे। लूट की घटना के बाद पीड़ित मैनेजर ने तत्काल इसकी शिकायत डीडी नगर पुलिस से की। डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की जा रही है। साथ ही पीड़ित से भी घटना को लेकर पूछताछ जारी है।

वहीं, पुलिस शहर में नाकेबंदी कर लूटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *