Raipur News: जिंदा इंसान को डॉक्टर ने बता दिया मृत, अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो हिलने लगे हाथ-पैर…अस्पताल की बड़ी लापरवाही

Raipur News: जिंदा इंसान को डॉक्टर ने बता दिया मृत, अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो हिलने लगे हाथ-पैर…अस्पताल की बड़ी लापरवाही

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के निजी अस्पताल के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शव को एंबुलेंस में रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मृत व्यक्ति के हाथ-पैर हिलने लगे… डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किए गए व्यक्ति को जिंदा देख वहां मौजूद परिजन भी हैरान रह गए। परिजनों ने बीमार व्यक्ति को अपने हाथों से पानी पिलाया और फिर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा लाया गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित एक निजी अस्पताल का है। पुरानी भिलाई के देवबलोदा निवासी युवक 3 जून को अपने घर के बाथरूम में गिर गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रायपुर शहर के मित्तल अस्पताल लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के डाॅक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। जांच में मित्तल अस्पताल के डाॅक्टरों ने कहा कि युवक की पसली टूट गई है और उसकी हालत गंभीर है।

डाॅक्टरों की बड़ी लापरवाही

उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन युवक के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए एम्बुलेंस में लेकर अस्पताल परिसर के बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान मृत युवक के शरीर में हलचल होने लगी। मृत युवक अपने हाथ-पैर हिलाने लगा।

मेकाहारा रिफर

डाॅक्टरों ने जिसे मृत घोषित कर दिया था, उसके हाथ पैर हिलते देख परिजन भी हैरान रह गए। परिजनों ने तत्काल युवक को पानी पिलाया और बेहतर उपचार के लिए रायपुर मेकाहारा रिफर किया।

घटना का वीडियो परिजनों ने किया रिकॉर्ड

परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी अपने मोबाइल पर रिकाॅर्ड किया। साथ ही परिजनों ने मित्तल अस्पताल के खिलाफ जमकर नाराजगी दिखाई। परिजन वीडियो में कह रहे हैं कि ”ये कैसा अस्पताल है, जिसने जिंदा व्यक्ति को मृत बता दिया। ऐसा नहीं करना था अस्पताल के डाॅक्टरों को।” बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान मेकाहारा में युवक की मौत हो गई। 

अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद देखना होगा कि निजी अस्पताल के ऐसे डाॅक्टरों के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई होती है। 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *