Raipur News: अकांउटेंट से 10 लाख की लूट, चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी…

Raipur News: अकांउटेंट से 10 लाख की लूट, चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर अकाउंटेंट से 10 लाख की नगदी लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की रात की है। पीड़ित सागर डेहरिया ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट का काम करता है। बीती रात 10 बजे के करीब सेरीखेड़ी से नगदी लेकर नया रायपुर की ओर निकला हुआ था। इसी बीच मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार बदमाश पहुंचे और पीड़ित को चाकू दिखाकर उसके पास रखे बैग को लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 10 लाख रूपए थे।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी मंदिर हसौद थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है।

सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही घटना का खुलासा कर इसकी जानकार मीडिया को दी जाएगी।

घटना को लेकर पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को पीड़ित के किसी करीबी ने अजांम दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *