Raipur: राजधानी में झमाझम बारिश: तेज हवा, गरज-चमक के साथ हुई बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम

Raipur: राजधानी में झमाझम बारिश: तेज हवा, गरज-चमक के साथ हुई बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम

chhattisgarh, mansoon

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी और उमस के बीच हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। शाम के समय ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से गर्मी का अहसास कम हुआ है।

दरअसल, आज मंगलवार को दोपहर बाद शाम में अचानक मौसम में बदलाव हुआ। रायपुर के आसमान में काले बादल छा गए। शाम 5:30 बजे ही पूरी तरह से अंधेरा हो गया और इसके तुरंत बाद ही तेज रफ़्तार हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बारिश के दौरान रायपुर के कई इलाकांे में यातायात की रफ़्तार धीमी पड़ गई। जलभराव के कारण शहर के कुछ प्रमुख मार्ग जैसे शंकर नगर, घड़ी चौक, कालीबाड़ी, समता काॅलोनी और खम्हारडीह के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

तेज बारिश के कारण शहर में लगे होर्डिंग पोस्टर गिर गए। रायपुर मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *