Jagdalpur News: एक करोड़ का गांजा पकड़ाया, ओडिशा से लोड कर लेजा रहे थे यूपी, CG पुलिस ने पकड़ा…

Jagdalpur News: बस्तर। छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के बड़े खेप को पकड़ा है। आरोपी तस्कर ओडिशा से लोड कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। घटना में शामिल एक आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकला। वहीं, दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद महिन्द्रा पिकअप UP-52-T-2094 में दो व्यक्ति गांजा लेकर ओडिशा से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना हुई और धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास नाकाबंदी की गई।
आने जाने वाले वाहनो व व्यक्तियों को चेक किया गया, उसी दौरान संदिग्ध सफेद महिन्द्रा पिकअप आते दिखाई दी, जिसे रोका गया। पुलिस को देखकर वाहन में बैठा एक व्यक्ति बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन से कुदकर भाग गया।
यहां देखिए वीडियो…
पकड़े गये वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय पाण्डेय पिता स्व० योगेन्द्र नारायण पाण्डेय निवासी राजेन्द्र नगर जिला गोरखपुर उत्तप्रदेश का बताया। वाहन से फरार व्यक्ति का नाम सोनू यादव बताया। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर डाला अंदर 9 नग प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 105 पैकेट वजन 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ सात लाख पंद्रह हजार रुपए है। आरोपी के कब्जे से महिंद्रा पिकअप, एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाइल, नगदी रकम 700 जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर विरूद्ध में अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

