CG: ससुर ने घर आए दामाद को मार डाला, शराब पीने के दौरान विवाद, लकड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

CG: ससुर ने घर आए दामाद को मार डाला, शराब पीने के दौरान विवाद, लकड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

CG: कबीरधाम। जिला ससुर दामाद के विवाद में दामाद को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने मामले में मृतक वैशाखु सिंह मरावी की मारपीट कर हत्या करने के आरोप में उसके ससुर मंगल सिंह धुर्वे 50 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पत्नी के साथ आया था ससुराल

मातुमझोला (एम.पी.) से ससुराल आया था। जाँच में सामने आया कि 9 अगस्त को मृतक वैशाखु सिंह अपनी पत्नी सुषमा बाई, दो बच्चों व सास-ससुर के साथ जिला मंडला (म.प्र.) से अपने ससुराल कोयलारी आया था। जहां मृतक और उसके ससुर के बीच शराब पीने के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी मंगल सिंह ने अपने दामाद वैशाखु सिंह पर सरई की लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, दाहिने हाथ की कलाई, पीठ व सीने में चोटें आईं।

इलाज के बाद हुई मौत घटना के बाद मृतक के परिजन उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बोडला ले गए। जहां इलाज के दौरान 13 अगस्त को मृतक की मृत्यु हो गई।

शराब पीने के दौरान विवाद

थाना मोतीनाला जिला मंडला मध्य प्रदेश में अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी थाना तरेगांव जंगल को भेजा गया। अपराध कायम कर जाँच में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर आरोपी मंगल सिंह द्वारा शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में दामाद बैसाखू सिंह को सरई के डंडा से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में शामिल सरई की लकड़ी जब्त की गई। साथ ही आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *