CG डीईओ होंगे सस्पेंडः 4.51 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच समिति ने कलेक्टर से की निलंबन और बैंक खाता होल्ड की अनुशंसा, मंत्री ने कहा-

CG डीईओ होंगे सस्पेंडः 4.51 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच समिति ने कलेक्टर से की निलंबन और बैंक खाता होल्ड की अनुशंसा, मंत्री ने कहा-

CG News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4 करोड़ की की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर की निगरानी में जांच समिति गठित की थी। जांच समिति ने अब जांच बिंदुओं के आधार पर जिला कलेक्टर को प्रभारी डीईओ मनीराम यादव के खिलाफ निलंबन और उनके खाते को होल्ड करने की अनुशंसा की है।

वहीँ इस मामले में जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

अपर कलेक्टर ने कलेक्टर से की निलंबन की अनुशंसा 

पत्र में लिखा हैं…

”प्रकरण के जाँच व अभिलेखीय तथ्यों व साक्ष्यों के प्रकाश में किए गए विवेचन से हम इस स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि मनी राम यादव, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (मूलपद प्राचार्य), जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, के द्वारा वित्तीय मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यय हेतु प्राप्त शासकीय बजट की कुल राशि Rs. 45799736 (चार करोड़ इक्यावन लाख छयासठ हजार एक सौ उन्सठ) का अनुचित देयक तैयार कर नियम विरुद्ध भुगतान किया गया है।

जाँच प्रतिवेदन के उपर लिखित बिन्दुओं की विवेचन उपरान्त अंत में अभिलिखित प्रत्येक तथ्यानुशीलन टीप में व्यय में बरती गई अनियमितताओं को पूरी सूक्ष्मता से उजागर किया गया है। यादव के द्वारा गंभीर और व्यापक वित्तीय शिकायत, दस्तावेजी साक्ष्य से प्रमाणित है। 

जाँच निष्कर्ष के आधार पर मनी राम यादव, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा और उनके बैंक खाते में उपलब्ध राशि के आहरण पर तत्काल रोक लगाईं जाए।”

मामले में अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने पिछले दिनों मीडिया से कहा था कि जिला शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुआ है। जांच समिति द्वारा जांच की जा रही है। स्टाॅक गृह का सत्यापन करने के भंडार गृह टीम गई हुई थी, लेकिन सत्यापन नहीं कर पाए क्योंकि कर्मचारी छुट्टी पर चला गया है। हमने डीईओ से कहा कि आप भंडार गृह का सत्यापन करा दिजिए तो डीईओ ने कहा कि भंडार गृह का प्रभारी कर्मचारी छुटटी पर है, इसलिए हम सत्यापन नहीं करा पाएंगे। गंभीर वित्तीय अनियमितता का सत्यापन हो रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *