IPL Bookie Arrested: IPL ऑनलाईन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, कोलकाता-हरियाणा में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश, 26 गिरफ्तार

IPL Bookie Arrested: IPL ऑनलाईन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, कोलकाता-हरियाणा में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश, 26 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आईपीएल सटोरिए पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने कोलकाता, हरियाणा में दबिश देकर 5 पैनल नेटवर्क ध्वस्त कर 26 आरोपियों को धर-दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 17 लाख नगदी, चारपहिया वाहन समेत अन्य सामान जब्त किया गया। बता दें कि इससे पहले 13 पैनलों को ध्वस्त कर करोड़ों की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया जा चुका है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, क्राइम की टीम को सूचना मिली थी कि शहर के सभी बड़े-बड़े सट्टा खिलाने वाले आपस में एक होकर देश के विभिन्न स्थानों पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। इन ग्रुपों को चिन्हांकित कर उनपर कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान कुल 14 संगठित अपराध संचालित करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा आईपीएल के दौरान मंजीत सिंह एवं मोहित सोमानी ग्रुप, बाबू खेमानी ग्रुप, नमन जग्गी व आयूष जैन एवं अंकित अग्रलवाल ग्रुप, अमित जंघेल ग्रुप, सोनू फतनानी ग्रुप, अमन नत्थानी ग्रुप, हर्ष नागदेव ग्रुप, हरीश नायक ग्रुप, लक्ष्मण एवं आशीष जाधव ग्रुप पर कार्रवाई की गई।

वहीँ, आईपीएल के पूर्व राखब देव पाहूजा ग्रुप, रितेश गोविन्दानी ग्रुप, आकाश ताण्डी ग्रुप, प्रतीक वाधवानी एवं सैन्की देवड़ा ग्रुप, धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

72 घंटे के ऑपरेशन दौरान की गई कार्रवाई

प्रकरण-1 थाना तेलीबांधा के दर्ज अपराध में पूर्व में आरोपी नमन जग्गी व आयूष जैन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की जाँच के  दौरान महाराष्ट्र के नागपुर से अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नमन जग्गी ने अपने पार्टनर के साथ कोलकाता में पैनल बैठाकर काम करना बताया था।

अंकित अग्रवाल ने भी गिरफ्तारी के बाद इस बात की पुष्टि की थी। पुलिस टीम द्वारा कोलकाता में रेड कार्रवाई कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया व उनके कब्जे से 8 लाख रूपये नगद, 35 मोबाइल फोन व 2 नग लैपटॉप बरामद किये गये।

प्रकरण का मुख्य आरोपी रायगढ़ खरसिया निवासी अमन नत्थानी है जो पार्टनरशिप में रायपुर निवासी राम लालवानी व नमन जग्गी, आयूष जैन व अंकित अग्रवाल के साथ पैनल का संचालन कर रहा था। राम लालवानी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राम लालवानी के विरूद्ध पूर्व में वर्ष 2023 में आई.पी.एल. न. सट्टा संचालन के प्रकरण में थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध है व आरोपी अमन नत्थानी के विरूद्ध जिला रायगढ़ में अपराध पंजीबद्ध है।

पैनल की जानकारी Lion4.com, Lotus365.com, Gold777, jmdbet777.com, silverbet777.club

प्रकरण 2 थाना न्यू राजेन्द्र नगर के दर्ज अपराध के प्रकरण में पूर्व में सौरभ मुकीम, करण पिंजानी उर्फ किट्टू, शेख आसिफ व इमाम अहमद को गिरफ्तार किया गया।  पूछताछ में इन्होने बताया कि इनके अन्य साथी जो हरियाणा के गुरूग्राम में पैनल संचालित कर रहे है। टीम द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में रेड कार्यवाही किया गया। साथ ही 5 आरोपियों से 2 नग लैपटॉप व 14 नग मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पैनल की जानकारी wb03faltu.com, Naseeb Book, Goldenexch.com, BETONLY99, UNCLEBET9, BETONLY99, GRANDEXCH, POWEREXCH

प्रकरण क्रमांक-3 न्यू राजेन्द्र नगर थाने के प्रकरण से पता चला कि तिल्दा में भी NASEEB बुक नामक पैनल का संचालन हो रहा है। टीम द्वारा सूचना 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि NASEEB बुक का संचालन तिल्दा निवासी सोनू फतनानी द्वारा किया जा रहा है व लोकल कलेक्शन का काम सोनू फतनानी के भाई राहुल फतनानी के द्वारा किया जाता था।

प्रकरण में किशन उर्फ सोनू हिंदुजा एवं गौतम पंजवानी को भी गिरफ्तार किया गया है जिनके पास NASEEB बुक आईडी प्राप्त हुई है। आरोपियों से कुल 9,92,070 रूपये जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 226/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 एवं 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। पैनल की जानकारी NASEEB91 Book

प्रकरण-4 एसीसीयू की टीम को सूचना मिली कि अमित जंघेल नामक व्यक्ति जो श्रीनगर में रहकर अपने भाई के माध्यम से गोवा में ऑनलाईन पैनल का संचालन कर रहा है। इस सूचना पर टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 7 मोबाइल फोन व 4 हजार रूपये जब्त किया गया। आरोपी अमित जंघेल की निशानदेही पर कलेक्शन एजेंट मुकेश जंघेल व आईडी बांटने वाले अजय साहू उर्फ मोन्टू व रवि ठेंगवानी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 4 (क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 तथा 112 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

आरोपी अमित जंघेल के विरूद्ध पूर्व में भी थाना कबीरनगर में ऑनलाईन सट्टा संचालन करने के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध है।

पैनल की जानकारी -allpanel777.now, jmdbet777.com, Peachexch.कॉम

गिरफ्तार आरोपी (थाना तेलीबांधा के प्रकरण में) 

1. प्रदीप पटेल पिता अग्रसेन पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कसेडा तहसील गुंडा देश जिला थाना रन चिरई जिला बालोद छत्तीसगढ़।

2. निसान हटिया पिता गुलशन हंसीदा उम्र 22 साल निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद थाना डबुआ जिला फरीदाबाद हरियाणा।

3. राहुल शुक्ला पिता अशोक शुक्ला उम्र 36 वर्ष निवासी गुरु दंड मिलन चौक जैन टेंट हाउस के पास थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर।

4. दीपेश डलवानी पिता भागचंद डलवानी उम्र 25 वर्ष निवासी श्रीनगर बाबा भवन के पास गोंदिया थाना सिटी पुलिस स्टेशन जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

5. लखन थावरानी पिता महेश थावरानी अमृत 23 वर्ष शौकीन जरा भाटा मंदिर चौक कस्तूरबा नगर कारगिल चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन बिलासपुर।

6. आकाश सिंह राजपूत उर्फ छोटू पिता रामायण सिंह राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी मास्टर रायपुर थाना डीडी नगर जिला रायपुर।

7. लिखेश्वर साहू पिता सुरेश साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बुढ़िया कल साहू मोहल्ला थाना मुस्कान जिला रायपुर छत्तीसगढ़ ।

8. सुबोध राम पिता लक्ष्मी राम उम्र 31 साल निवासी सहसपुर रायपुर थाना पंडोल जिला मकदोई बिहार।

9. अमन नत्थानी पिता मनोज कुमार नत्थानी ज्र 30 साल निवासी खरसिया वार्ड 14 थाना खरसिया जिला रायगढ़।

10. राम लालवानी पिता नरेश लालवानी उम्र 28 साल निवासी गली नं. 06 थाना तेलीबांधा रायपुर ।

गिरफ्तार आरोपी (न्यू राजेन्द्र नगर के प्रकरण में) –

01. सौरभ मुकीम पिता स्व. मोती लाल मुकीम उम्र 38 साल निवासी शांति विजय गुरू मंदिर के पास आम्रपाली सोसायटी पचपेड़ीनाका थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

02. करण पिंजानी उर्फ किट्टू पिता निर्मल पिंजानी उम्र 28 साल निवासी प्रगति विहार महावीर नग थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. शेख आसिफ पिता शेख रमजान पिता उम्र 42 साल निवासी चांदनी चौक नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।

04. इमाम अहमद पिता अब्दुल गनी उम्र 44 साल पता रामेश्वर नगर थाना खमतराई रायपुर।

05. भैरव कुमार पिता कैलाश यादव उम्र 23 साल निवासी राणा मोड देवघर कॉलेज गेट थाना देवघर झारखण्ड।

06. राजीव कुमार पिता हिमांशु यादव उम्र 24 वर्ष निवासी राणा मोड देवघर कॉलेज के पास थाना देवघर झारखंड ।

07. सिकंदर यादव पिता केलांचल यादव उम्र 32 पता राणा मोर देवघर कॉलेज के पीछे थाना देवघर झारखण्ड ।

08. रविंद्र कुमार पिता जगन यादव उम्र 26 वर्ष पता राणा मोर देवघर कॉलेज गेट के पीछे थाना देवघर झारखण्ड ।

09. गुरदेव सिंह पिता स्वर्गीय सिंह उम्र 35 वर्ष पता वैशाली नगर ईडब्ल्यूएस 664 थाना सुपेला भिलाई छत्तीसगढ़।

गिरफ्तार आरोपी (थाना तिल्दा नेवरा के प्रकरण में)

01 राहुल फतनानी पिता ओमप्रकाश उम्र 27 साल निवासी भैरवगढ़ धाम समीर किराना स्टोर के पास थाना तिल्दा नेवरा।

02. गौतम पंजवानी पिता हिरानंद पंजवानी उम्र 35 साल निवासी झुलेलाल मंदिर के पास पुराना राधास्वामी डेरा थाना तिल्दा नेवरा।

03. किशन उर्फ सोनू हिंदुजा पिता रमेश हिंदुजा उम्र 32 साल निवासी सुभाष चौक थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (थाना मौदहापारा के प्रकरण में)

01 अजय उर्फ मोन्टू साहू पिता कुंदन साहू उम्र 28 साल निवासी जोरापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

02. मुकेश जंघेल पिता पंचूराम जंघेल उम्र 35 साल निवासी थाना लोधीपारा रेलवे स्टेशन थाना गंज रायपुर।

03. अमित जंघेल पिता पूनम जंघेल उम्र 37 साल निवासी शिवानंद नगर थाना खमतराई रायपुर।

04. रवि डेंगवानी पिता मूलचंद डेंगवानी उम्र 42 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *