Girlfriend का किसी दूसरे से अफेयर… प्रेमी ने मारकर तालाब में फेंकी लाश, WRS कॉलोनी में मिली युवती की लाश का खुलासा

इमेज- इंटरनेट
Raipur Crime News
Raipur Crime News: 6 अगस्त 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी में एक युवती की लाश मिली थी. युवती के गले में रस्सी का फंदा फसा हुआ था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. जिसका खुलासा हो गया है. प्रेमी ने ही दूसरे युवक से अफेयर के शक में प्रेमिका की हत्या की थी और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंक दिया था.
WRS कॉलोनी के तालाब में मिली थी युवती की लाश
मामला खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी का है. मंगलवार (4 अगस्त) की सुबह तालाब के पास युवती की लाश मिली थी. सुबह स्थानीय लोग तालाब के पास गए थे हुआ था तभी उन्हें युवती की लाश मिली थी. युवती के गले में रस्सी का फंदा फंसा हुआ था. साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गयी. जिसका खुलासा आखिरकार हो गया. युवती की हत्या उसके प्रेमी करण तांडी ने की थी.
प्रेमिका पर दुसरे से अफेयर का शक था
जानकारी के मुताबिक़, मृतका नंदनी जैन टिकरापारा की रहने वाली थी. करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाक़ात करण तांडी से हुई थी. धीरे धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ गयी और दोनों का प्रेम प्रसंग चलने लगा. लेकिन पिछ्ले कुछ समय से उनके बीच कुछ सही नहीं चल रहा था.
मारकर तालाब में फेंकी लाश
करण तांडी को शक था नंदनी का किसी और से अफेयर है. इसी को लेकर दोनों के बीच में आयदिन विवाद होता रहता था. वारदात वाले दिन भी दोनों की मुलाक़ात हुई थी. जिसके बाद उसने गला दबाकर नंदनी की हत्या कर दी. लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव को WRS कॉलोनी के तालाब में फेंक दिया और फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया
लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से हत्या का खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

