CG-दो एसआई सस्पेंडः शराब मामले में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव

CG-दो एसआई सस्पेंडः शराब मामले में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव

CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में पदस्थ दो एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। निलंबित आबकारी उप निरीक्षक का नाम पी माधव राव और आशा राम शाक्य है।

जानिए पूरा मामला 

आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। निलंबित अधिकारियों में बालोद जिले के गुरूर के आशाराम शाक्य (आबकारी उप निरीक्षक) तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रोहासी स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान के प्रभारी पी.माधव राव (आबकारी उप निरीक्षक) शामिल हैं।

एक अन्य मामले में निलोफर जैन सहायक जिला आबकारी अधिकारी जो देश कम्पोजिट मदिरा दुकान अरकार जिला बालोद के प्रभारी सह मंडल प्रभारी का दायित्व था उनके शिथिल नियंत्रण, कर्तव्य की प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण आबकारी आयुक्त द्वारा एडीईओ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए सचिव वाणिज्यिक-कर (आबकारी) विभाग को पत्र जारी किया है।

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *