Dr Raman Singh Viral Video: कलेक्टर-SP की खिंचाई: CM के कार्यक्रम में प्रशासनिक चूक पर रमन सिंह बिफरे…ऐसी अव्यवस्था नहीं देखी, देखिये वीडियो

Dr Raman Singh Viral Video: कलेक्टर-SP की खिंचाई: CM के कार्यक्रम में प्रशासनिक चूक पर रमन सिंह बिफरे…ऐसी अव्यवस्था नहीं देखी, देखिये वीडियो
इमेज- NPGDr Raman Singh Viral Video

Dr Raman Singh Viral Video: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत में लापरवाही पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कलेक्टर-एसपी पर जमकर नाराजगी जाहिर की। भरे मंच से ही उन्होंने कलेक्टर-एसपी कड़ी फटकार लगाई।

डॉ रमन सिंह ने की कलेक्टर, एसपी की खिंचाई

छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 24 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर स्पीकर व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूरा मंत्रिमंडल शामिल हुआ। वीवीआईपी प्रवास वाले आयोजन में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह फट पड़े। कलेक्टर व एसपी की जमकर खिंचाई की। डा रमन सिंह की नाराजगी का वीडियाे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

वीडियो 

कल समारोह में बेमेतरा के विधायक सहित 24 जोड़ाें का विवाह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह, मुख्मंत्री विष्णुदेव साय और पूरा मंत्रिमंडल ने शिरकत किया। वीवीआईपी प्रवास वाले आयोजन में जिस तरह की अव्यवस्था नजर आई और आपाधापी मची यह किसी से छिपी हुई नहीं थी।

अव्यवस्था और नाराजगी को लेकर यह पहली बार हुआ जब विधानसभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह की नाराजगी सामने आई। आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सौम्य और बेहद कूल रहने वाले पूर्व सीएम डा रमन सिंह अव्यवस्था और आपाधापी को लेकर जमकर नाराज हुए। उनका गुस्सा सीधे जिले के कलेक्टर व एसपी पर उतरा। दोनों आला अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरुप यह कार्यक्रम नहीं हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहे वीडियो में डॉ रमन सिंह बोलते सुनाई दे रहे हैं, मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री यहां मौजूद हैं, लेकिन उनकी गरिमा के अनुरूप यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, ‘यह कोई तरीका नहीं है, मुख्यमंत्री जी का पीछे से स्वागत किया जाए। नाराज स्पीकर ने कहा, ढाई घंटे में भी प्रशासन एक वैकल्पिक जगह नहीं ढूंढ पाया। अपने 15 साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा, वे इस राज्य के 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे, आज जो कुछ दिखाई दे रहा है, ऐसी अव्यवस्था नहीं देखी है।

पढ़िए वीडियो में क्या है?

डा रमन सिंह बोले, मुख्यमंत्री जी आज बेमेतरा में हैं, मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरुप यह कार्यक्रम नहीं है, कलेक्टर-एसपी को साफ साफ कहना चाहता हूं,यहतरीका नहीं है, सीएम का पीछे से स्वागत किया जाए, इतना भी जानकारी शायद इनको नहीं है,पूरा मंत्रिमंडल यहां बैठे हुए हैं,

इतनी नकरात्मकता है, जिस जगह को कार्यक्रम के लिए तय किया गया था वहां जाने के लिए तैयार नहीं हुए।

आमतौर पर ऐसे माहौल में मैं बोलता नहीं हूं,आज इसलिए बोलना पड़ा, शायद बोलने से सीख जाएं। सीएम और पूरा मंत्रिमंडल बैठे हुए हैं इसके बाद भी प्रशासन गंभीर नहीं है। यह घोर लापरवाही है।

बैलगाड़ी में निकली बारात विधायक की बारात

बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल ग्राउंड में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बेमेतरा के भाजपा विधायक दीपेश साहू ने तरुणा साहू के साथ सात फेरे लिए। उनके साथ 23 अन्य जोड़ों ने भी विवाह रचाया। ऐसा पहली बार है कि प्रदेश में किसी विधायक ने सामूहिक विवाह में सात फेरे लिए है। बाराती बैलगाड़ी से आयोजन स्थल तक पहुंचे। डिप्टी सीएम अरुण साव इस बैलगाड़ी को हांक रहे थे। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा पूरा मंत्रिमंडल शामिल हुआ।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *