Crime News In Hindi: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का क़त्ल! पहले शराब पिलाई, फिर करंट लगाकर तड़पा-तड़पा कर मार डाला… एक साल बाद ऐसे खुला कातिल पत्नी का राज

Crime News In Hindi: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का क़त्ल! पहले शराब पिलाई, फिर करंट लगाकर तड़पा-तड़पा कर मार डाला… एक साल बाद ऐसे खुला कातिल पत्नी का राज

इमेज- एडिट बाय NPG

Kanker Murder Case

Kanker Murder Case: 2 जून 2026, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भी एक कातिल पत्नी की खौफनाक साजिश सामने आयी है. बांदे इलाके में पत्नी ने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पहले उसे जमकर शराब पिलाई और फिर करंट लगाकर उसे तड़पा-तड़पा कर मार डाला. एक साल बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी समेत 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला 

मामला जिले के बांदे थाना क्षेत्र का है. 24 मई 2025 की यह वारदात है. बांदे इलाके में एक युवक की लाश मिली थी. जिसकी पहचान बालोद जिले के दल्लीराजहरा के रहने वाले मुकेश विश्वास के रूप में हुई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने की पुष्टि हुई थी. साथ ही हाथों और उंगलियों में जलने के निशान थे. पुलिस के लोए यह ब्लाइंड मर्डर केस बना हुआ था. जांच के लिए एक विशेष टीम गठन की गयी. जिसके बाद एक साल बाद हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है.

पत्नी ने की प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

पुलिस के मुताबिक़,मुकेश विश्वास की पत्नी सरस्वती विश्वास ने अपने प्रेमी इन्द्रजीत दास (31) और साथियों सुरेन्द्र बछाड़ (28 वर्ष) व रंजीत सरकार (39 वर्ष) के साथ मिलकर ह्त्या की थी. 

पत्नी ने क्यों ली पति की जान 

दरअसल, मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास और इंद्रजीत दास के अवैध संबंध थे. काफी समय से दोनों का अफेयर चल रहा था. मुकेश विश्वास को इस रिश्ते के बारे में पता था. जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहा था. मुकेश विश्वास पत्नी से तलाक भी लेने वाला था. 

बिजली तार से दिया करंट 

इसी कारण आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. उन्होंने मुकेश को बहाने से बुलाया और उसे खूब शराब पिलाई. फिर जब वो होश में नही था तब उसे ट्यूबवेल के बिजली तार से करंट लगाकर तड़पा-तड़पा कर मार डाला. उन्हें लगा करंट कि वजह से मौत होने से किसी को शक नही होगा. पर पुलिस कि सुझबुझ से हत्याकांड का खुलासा हो गया. 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *