CG Teacher News: DPI ने दो जिले को छोड़कर प्रदेशभर के DEO को जारी किया नोटिस, सैलरी ब्रेक करने दी कड़ी चेतावनी

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय डीपीआई ने बलौदाबाजार एवं बलरामपुर जिले को छोड़कर प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके लिए डीपीआई ने डेडलाइन तय कर दिया है। बता दें, डीपीआई ने जारी नोटिस में अक्टूबर महीने की सैलेरी ब्रेक करने के बारे में डीईओ से पूछा है।
डीपीआई द्वारा जारी नोटिस से प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जारी नोटिस में डीपीआई ने वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है। नोटिस का जवाब देने के लिए डेडलाीन भी तय कर दिया है।
पढ़िए डीपीआई का डीईओ के नाम नोटिस
संचालनालय के पत्र 07.सितंबर 2026 विषयांतर्गत संदर्भित पत्र के माध्यम से जारी पत्र जिसके अंतर्गत भवन विहीन एवं मरम्मत योग्य शालाओं की जानकारी 01 सप्ताह के भीतर चाही गई थी। किन्तु आज पर्यन्त जिला बलौदाबाजार एवं बलरामपुर (केवल भवन विहीन) को छोड़कर किसी भी जिला कार्यालयों के द्वारा जानकारी समय-सीमा में उपलब्ध नहीं कराया गया है। उक्त जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, परन्तु जानकारी समय-सीमा नहीं प्रेषित नहीं किया जाना, आपके शासकीय कार्यों के प्रति गंभीरता को प्रदर्शित नहीं करता है।
अतः क्यों ना आपके विरूद्ध छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत अक्टूबर माह का वेतन रोकने की कार्यवाही प्रस्तावित किया जाय?
तीन दिन के भीतर नोटिस का देना होगा जवाब
इस संबंध में आप अपना प्रतिवाद जानकारी सहित 03 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जानकारी समय-सीमा में अथवा संतोषजनक नहीं होने पर आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किया जावेगा।

