शिक्षक भर्ती: CG लेक्चरर के 854 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तारीख को होगी परीक्षा, बिना देर किये फटाफट कर दें अप्लाई

शिक्षक भर्ती: CG लेक्चरर के 854 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तारीख को होगी परीक्षा, बिना देर किये फटाफट कर दें अप्लाई

इमेज- इंटरनेट 

CG Vyakhyata Bharti

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता के पदों पर भर्ती निकाली (Cg Vyakhyata Bharti 2026) है. हिन्दी और अंग्रेजी विषय के व्याख्याता समेत कूल 854 पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किये फटाफट आवेदन कर दें. 

व्याख्याता भर्ती को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं में 424 पद तथा टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे जाएंगे. 

किन पदों पर होगी भर्ती

हिन्दी -120

अंग्रेजी -120

संस्कृत – 120

भौतिकी – 54

राजनीति – 100

इतिहास – 100

भूगोल – 100

अर्थशास्त्र विषय – 100

आवश्यक तिथियां

आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख – 29 सितंबर, 2026 (मंगलवार)

आवेदन करने की आखिरी तारीख – 26 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) शाम 5 बजे तक

त्रुटि सुधार की तारीख – 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर शाम 5 बजे तक

परीक्षा की संभावित तिथि – 29 नवंबर, 2026 (रविवार)

वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख- 23 नवंबर, 2026

परीक्षा का समय – सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक

उम्मीदवार को उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गयी है. हालाँकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को छूट दी जायेगी.

व्याख्यता भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर Online Application लिंक पर क्लिक करें. 

इसके बाद व्याख्याता पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा पर क्लिक करें. 

अगर आपने रजिस्टर नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन कर लें.

मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता डालकर फॉर्म भरें.

अपने विषय और संबंधित पद का चयन करें और जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.

ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करके Submit कर दें. 

 एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट करके फीस रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

एग्जाम के बाद परीक्षा शुल्क

बता दें, अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय जो परीक्षा शुल्क दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जावेगा. परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *