CG News: CG कॉलेजो में प्रवेश की तिथि बढी, जानिए अब कब तक होगा एडमिशन, देखें आदेश

रायपुर। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग ने एक आदेश कर छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थाओं के लिये सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश तिथि में वृद्धि कर दी है। जारी आदेश में लिखा है, छत्तीसगढ़ राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्राचार्य स्तर पर 31जुलाई 2026 तक एवं कुलपति की अनुमति से 14.अगस्त.2026 तक प्रवेश दिये जाने की तिथि निर्धारित थी। छात्रहित की दृष्टि से सीट रिक्त रहने की स्थिति में 31अगस्त 2026 तक प्रवेश की तिथि में वृद्धि कर दी है।

