CG News: 63 लाख की चोरी, रायपुर में किराए का मकान, बिलासपुर से खरीदा एक्टिवा, फेरीवाला बनकर भिलाई-दुर्ग में रेकी, फिर दिन में ही करता था चोरी

CG News: 63 लाख की चोरी, रायपुर में किराए का मकान, बिलासपुर से खरीदा एक्टिवा, फेरीवाला बनकर भिलाई-दुर्ग में रेकी, फिर दिन में ही करता था चोरी

CG News: दुर्ग। जिले की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में फेरीवाला बनकर मकानों की रेकी करता था, फिर चिन्हांकित सूने घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी चोर को मेरठ से धर-दबोचा है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। मुख्य चोर रायपुर में किराये का मकान लिया था। 

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, नेहरू नगर एवं दुर्ग में हो रही लगातार चोरियों की घटना को दुर्ग पुलिस ने गंभीरता से लिया। प्रकरण में आरोपी की धर-पकड़ के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खगाले। चोर का सुराग मिलने पर थाना सुपेला व एसीसीयू की संयुक्त टीम मेरठ व दिल्ली रवाना की गई।

मेरठ में आरोपी हासीम खान मेरठ सिटी को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि बिलासपुर से एक्टिवा CG-10 एके 4136 को खरीदा था और इसी वाहन में दुर्ग, भिलाई में रैकी करता था। फिर, दिन में ही सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वरदात को अंजाम देता था।

रायपुर में किराये का घर

आरोपी ने घटना को अंजाम देने से पहले रायपुर के मौदहापारा रायपुर में किराये का मकान लेकर रहता था। एक्टिवा वहां से दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, नया रायपुर इत्यादि शहर में फेरीवाला बनकर कपड़ा, गलिचा बेचने के बहाने रेकी करता था। इस दौरान सूने मकान को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

एक रेकी करता, दूसरा चोरी

घटना के समय एक आरोपी मकान के बाहर रेकी करता था, दूसरा मकान के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी का समान मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेचना बताया था। ज्वेलरी शाप संचालक सलीम पिता अब्बास खान के पास से चोरी का 400 ग्राम सोना कीमती 60 लाख व नगद 3,50,000 जुमला 63,50,000 का सामान बरामद किया गया है।

ममले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ पर तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर, जबलपुर मप्र में भी चोरी के वरदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपी का नाम

(1.) हासीम खान पिता जब्बार खान उम्र 24 साल पा श्याम नगर रोड़ शालीमार गार्डन गली नंबर 1मेरठ (उ०प्र०)

(2.) सलीम खान पिता अब्बास खान उम्र 28 साल पता शिवालकास मेरठ (उ०प्र०)

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *