CG Crime News: शादी का झांसा देकर दो युवकों ने अलग-अलग समय में नाबालिग से किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: शादी का झांसा देकर दो युवकों ने अलग-अलग समय में नाबालिग से किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। 26 जून 2026| एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियिल रिमांड पर जल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले की निवासी नाबालिग को बहला फुसलाकर युवक रायपुर ले गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वहीं छोड़कर भाग गया। उसके बाद एक दूसरे युवक ने नाबालिग को झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

17 दिसंबर 2025 को नाबालिक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी 23 साल निवासी नूनदराह घरघोड़ा नामक युवक घर आकर बालिका को मोटर साइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था। तलाश के बाद जब बेटी नहीं मिली तब परेशान पिता थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। जांच के दौरान पुलिस को गुम बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने टीम रायपुर रवाना हुई।

दुकानों, फैक्ट्रियों व मजदूर बस्ती में पूछताछ की गई

पुलिस ने उरला व सिलतरा क्षेत्र के कई दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में बालिका का फोटो दिखाकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान एक किराना दुकानदार से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि वह बालिका पास के क्षेत्र में सामान लेने आती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून 2026 को सरोरा (उरला) रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के पास से बरामद कर रायगढ़ ले आई।

पूछताछ में पीड़िता ने सब बताया

महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी का उसके घर आना जाना था।

15 दिसबंर 2025 को घनश्याम उसके घर पहुंचा और दीदी के घर छोड़ दूंगा बोलकर अपने मोटर साइकिल में बैठाकर घरघोड़ा ले गया। मोटर साइकिल को एक दुकान में छोड़कर रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले गया, जहां वह काम करता था। उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह लगभग दो महीने तक रखा था। बीच बीच में घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था। इसके बाद घनश्याम उसी रूम में उसे छोड़कर भाग गया।

दूसरे ने भी शादी का झांसा दिया और बनाते रहा हवस का शिकार

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का 25 साल निवासी लखनपुर सरगुजा से परिचय हुआ। सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया। उसने भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी घनश्याम और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाए। जहां न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *