CG Crime News: नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट का बड़ा भांडाफोड़ , दिल्ली आईटीसी टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ा 5 लाख का माल

इमेज- इंटरनेट
CG Crime News
CG Crime News: बिलासपुर। दिल्ली आईटीसी की टीम ने ग्राहक बनकर बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ ली। टीम ने व्यापार विहार इलाके में एक व्यापारी के पास से करीब 5 लाख रुपए की चार कार्टन सिगरेट बरामद की। यह कारोबारी शहर में छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में सिगरेट सप्लाई कर रहा था।
आईटीसी को पहले से सूचना मिली थी कि शहर में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही है। इसके बाद टीम बुधवार को बिलासपुर पहुंची। पहले उन्होंने पान ठेलों से सैंपल लिए और फिर ग्राहक बनकर सीधे सीधे महाराणा प्रताप चौक के नगर निगम कॉलोनी के पास थोक सप्लायर रोशन चंदानी की फर्म पर पहुंचे।
वहीं से खरीदी गई सिगरेट की जांच ओरिजनल पैकेट और स्टिक से मिलाई गई, जिसमें माल नकली निकला। इसके बाद टीम जब्त माल के साथ थाने पहुंची और देर रात तक कार्रवाई चलती रही। मामले में कार्रवाई के संबंध में जब टीआई सुम्मत राम साहू को कॉल करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
रोजाना 2 लाख का कारोबार
बताया जा रहा है कि नकली सिगरेट का यह कारोबार रोजाना 2 लाख रुपए से ज्यादा का है। वहीं असली और नकली की पहचान पैक की प्रिंटिंग, होलोग्राम, कोड, स्टिक की बनावट और स्वाद से की जाती है।
