CG Crime News: जमीन का बंटवारा और खेती का मांगा हिसाब, विवाद बढ़ा तो छोटे ने मंझले भाई की हत्या कर दी

CG Crime News: जमीन का बंटवारा और खेती का मांगा हिसाब, विवाद बढ़ा तो छोटे ने मंझले भाई की हत्या कर दी

बेमेतरा। 14 जून 2026| घर, जमीन का बंटवार और खेती के हिसाब को लेकर छोटे और मंझले भाई के बीच बातचीत शुरू हुई, धीरे-धीरे दोनों की आवाजें ऊंची होने लगी, विवाद बढ़ा और छोटे ने मंझले भाई की हत्या कर दी। गैंती उठाया और सिर पर घातक वार कर दी। भाई के हत्या के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना का है।

बड़े भाई तोप सिंह ने पुलिस को जैसे बताया

तोप सिंह साहू उम्र 38 वर्ष, निवासी ढारा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया, तकरीबन 15 दिनों से अपने परिवार के साथ बेमेतरा मे किराये के मकान मे रहकर मजूदरी का काम करता हूं। ग्राम ढारा के घर में मेरी मां और मंझला भाई प्रदीप साहू व छोटा भाई जलेश्वर साहू रहते है।रविवार 13.जून 2026 को वह पेट्रोल पंप बेमेतरा के पास के घर मे मजदूरी काम करने गया था कि दोपहर 02.13 बजे मेरा मंझला भाई प्रदीप अपने मोबाइल फोन कर बोला, घर का बटवारा करना है, तब वह बोला ठीक है आ रहा हूं बैठ के बात करेंगे।

खेती का हिसाब पूछा,इसी दौरान दोनों भाइयों के झगड़ा करने की आ रही थी आवाज

मोबाइल से मंझला भाई प्रदीप व छोटे भाई जलेश्वर के लडाई झगडा करने की आवाज आ रही थी। काम कर ही रहा था, दोपहर 02.29 बजे छोटे भाई जलेश्वर साहू ने अपने मोबाइल से मुझे फोन कर खेती किसानी के पैसे का हिसाब पूछने लगा तब मोबाइल में दोनो भाइयों के आपस में लड़ने झगड़ने की आवाज आ रही थी।

खून से लथपथ परछी में पड़ी थी मंझले भाई की लाश, बाहर बैठा था छोटा भाई

तोप सिंह ने पुलिस को बताया, काम छोड़कर दोपहर करीबन 03 बजे बेमेतरा से घर ढारा आया तो छोटे भाई जलेश्वर साहू घर के दरवाजे में बैठा था, प्रदीप के बारे में पूछा तो बोला, मेरे से झगड़ रहा था, गुस्से घर में गैती से उसे मार दिया हूं, तब घर अंदर जाकर देखा तो मंझला भाई प्रदीप घर की परछी में खून से लथपथ पडा था जिसके सिर में गंभीर चोट लगा हुआ है, मेरे मंझला भाई प्रदीप साहू की मृत्यु छोटे भाई जलेश्वर साहू के द्वारा गैती से उसके सिर में प्राण घातक वार कर हत्या करने से मृत्यु हुई है। बड़े भाई की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जलेश्वर साहू के खिलाफ धारा 103(1) BNS अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस को जलेश्वर ने बताया, गुस्से में गैंती से कर दिया हमला

आरोपी जलेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। पूछताछ करने पर पता चला कि घर, जमीन का बटवारा एवं खेती किसानी के हिसाब की बात को लेकर आपस में लड़ाई -झगड़ा के दौरान आवेश में आकर गैती से सिर में प्राण घातक वार कर हत्या कर दी। आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहा का गैती व अन्य समाग्री की जब्ती पुलिस ने बनाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *