CG पटवारी सस्पेंडः कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

CG Patwari suspended: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में फर्जी नामांतरण और पैतृक जमीन से जुड़े मामले में पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने की है। निलंबित पटवारी का नाम रविंद्र कश्यप है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, मरवाही क्षेत्र के तीन ग्रामीणों ने जिले के कलेक्टर से लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि भू माफियाओं ने उनकी पैतृक संपत्ति का फर्जी फौती नामांतरण अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। साथ ही जमीन की रजिस्ट्री कराकर इसे बेचने की कोशिश कर रहे है। इस पूरे कार्य में पटवारी की भी भूमिका संदिग्ध होने का आरोप लगाया था।
कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लिया और एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पटवारी रविन्द्र कश्यप् की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
एसडीएम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पटवारी रविन्द्र कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय मरवाही किया गया है। पटवारी को निलंबन के दौरान जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
देखें नीचे आदेश…

