CG: कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस की कार्रवाई, मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी…

CG: कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस की कार्रवाई, मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के मशहूर कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथावाचाक पर यौन उत्पीड़न का आरोप पीड़िता ने दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर बागबाहरा थाना में अपराध दर्ज कर कथावाचक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत अपराध दर्ज है। आरोपी को आज 9 जून को गिरफ्तार कर आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, पीड़िता ने महासमुंद पुलिस से कथावाचक नरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में यौन उत्पीड़न का आरोप पीड़िता ने दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में संज्ञान लिया और कथावाचक को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि नरेंद्र शास्त्री रायपुर के सिलयारी निवासी है। वह कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में छत्तीसगढ़ में मशहूर है। कथावाचाक नरेंन्द्र शास्त्री की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है।

NPG.News ने घटना को लेकर महासमुंद जिले के एसपी से जब संपर्क किया तो उन्होंने इस मसले पर कुछ भी नहीं कहा। हालाँकि पुलिस सूत्रों की माने तो कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने इसका खुलासा अभी नहीं किया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *