Baba Sambhav Ram: मिर्गी कैम्प: सर्वेश्वरी समूह के शिविर में फकीरी और आयुर्वेदिक पद्धति से 12 बच्चों समेत 149 का हुआ मिर्गी का इलाज, देश भर से पहुंचे मरीज

Baba Sambhav Ram: मिर्गी कैम्प: सर्वेश्वरी समूह के शिविर में फकीरी और आयुर्वेदिक पद्धति से 12 बच्चों समेत 149 का हुआ मिर्गी का इलाज, देश भर से पहुंचे मरीज

Baba Sambhav Ram: वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के पवित्र प्रांगण में आज रविवार को एक निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वैद्य रंजीत कुमार ने 12 बच्चों सहित कुल 149 मिर्गी मरीजों को आयुर्वेदिक व फकीरी दवा दी। इस शिविर में अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रमुख वैद्य श्री बैकुंठ नाथ पाण्डेय जी ने भी आवश्यकतानुसार मरीजों को आयुर्वेदिक दवा सम्बन्धी सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान राजीव कुमार सिंह (रानू) ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से औषधि सेवन की विधि के साथ ही नशा से दूर रहने, परहेज और उचित खान-पान रखने की बात निरंतर बताते रहे।

उल्लेखनीय है कि ज्यादातर मरीज अपने अभिभावकों के साथ एक दिन पूर्व से ही आ रहे थे। कुछ स्थानीय मरीज 6 सितंबर की भोर में भी आश्रम पहुँचकर दवा प्राप्त किये। मरीजों और उनके सहयोगियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था संस्था की तरफ से निःशुल्क की गई थी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा देश के विभिन्न प्रान्तों यथा बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आदि राज्यों एवं भूटान से भी मिर्गी रोग से पीड़ित लोग दवा लेने के लिए आये थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचारमंत्री पारसनाथ यादव तथा अदलपुरा शाखा के गोपाल पाण्डेय तथा ऋषव सिंह सहित अन्य सर्वेश्वरी सैनिकों का विशेष योगदान रहा।

गौरतलब है कि विश्ववंद्य संत परमपूज्य अघोरेश्वर बाबा भगवान राम जी द्वारा स्थापित संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह तथा बाबा भगवान राम ट्रस्ट व अघोर परिषद् ट्रस्ट पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की अध्यक्षता व सान्निध्य में कुष्ठी जनों, पीड़ितों-उपेक्षितों और जरुरतमंदों की सेवा करने व समाज में सेवा करने की प्रेरणा हेतु अनेक लोककल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर संचालित होता रहता है। इसी क्रम में संस्था मिर्गी रोग का समाज से उन्मूलन के लिए भी कृतसंकल्प है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *