CG तीन पटवारी सस्पेंडः कलेक्टर का एक्शन, जानिए क्यों हुई कार्रवाई…

CG तीन पटवारी सस्पेंडः कलेक्टर का एक्शन, जानिए क्यों हुई कार्रवाई…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तीन पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों पर शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता और निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर विजय दयारमा के. ने की है।

पहली कार्रवाई में हल्का नंबर 03 पटवारी जोगी रवि कुजूर को निलंबित किया गया है। इन्हें कर्तव्य पर वापसी के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर तहसीलदार पेंड्रा की अनुशंसा और अनुविभागीय अधिकारी पेंड्रा के अनुमोदन पर यह कार्रवाई की गई है।

दूसरी कार्रवाई में कमलेश तंवर पटवारी, हल्का नंबर 32, कटरा, मरवाही को निलंबित किया गया है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लगातार गंभीर लापरवाही बरतने और शासकीय कार्यों से अनुपस्थित रहने के आरोप है। कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय मरवाही निर्धारित किया गया है।

तीसरी बड़ी कार्रवाई में प्रभात कुमार खरे पटवारी, तहसील कार्यालय मरवाही को निलंबित किया गया है। प्रभात कुमार खरे के खिलाफ शासकीय कार्यों में अनुपस्थित रहने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और बिना अनुमति के कार्यालय से गायब रहने के मामले में कार्रवाई की गई है। 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *