जिस पर रेप का आरोप लगाया उसी की शादी, सेंट्रल जेल में लिये सात फेरे, कॉन्स्टेबल ने कन्यादान किया

इमेज- इंटरनेट
Jagdalpur Central Jail Wedding
Jagdalpur Central Jail Wedding: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से ऐसा मामला सामने आया है जो चर्चा का विषय बन गया है. यहाँ जगदलपुर सेंट्रल जेल में एक अनोखी शादी हुई है. एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया था उसी के साथ सात फेरे लिए. साथ जीने मरने की कसमें खायी.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव का है. दूल्हे का नाम सुरेश सेठिया है . सुरेश सेठिया और उसकी प्रेमिका दोनों एक साथ जगदलपुर के एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे. काम करते करते दोनों के बीच दोस्ती हुई. धीरे धीरे ये दोस्ती बढ़ गयी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया.
एक दूसरे से शादी करना चाहते थे
दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे. सब कुछ अच्छा चल रहा था. लेकिन पारिवारिक कारणों और सामाजिक दबाव के चलते सुरेश सेठिया ने शादी से इनकार कर दिया था. जिसके बाद लोग युवती और उसके परिवार का अपमान करने लगे थे. इससे प्रेमिका बहुत आहत हुई और नाराज होकर सुरेश सेठिया के खिलाफ परपा थाने में शिकायत दर्ज कराई.
प्रेमिका ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था
प्रेमिका ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया. वहीं, रेप के साथ SC/ST एक्ट लगने के कारण वह पिछले 7 महीने से जेल में बंद था. इस दौरान युवती उससे मिलने भी जाती थी. सुरेश सेठिया वापस शादी करना चाहता था.
दोनों ने कोर्ट में लगाई थी अर्जी
दोनो ने एक वकील हायर किया और कोर्ट में बताया दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहते हैं. उन्होंने न्यायालय से शादी की अनुमति की मांग की. कील की मदद से पूरे मामले को सुलझाया. जिसके बाद अदालत ने पुलिस और जेल प्रशासन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए विवाह कराने के निर्देश दिए.
जेल परिसर में हुआ दोनों की शादी
फिर क्या कोर्ट के आदेश के बाद जेल परिसर में मंडप बनवाया गया. शुक्रवार को परिजनों, पुलिस, वकीलों और पत्रकारों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए. इस दौरान पुलिस जवान (कॉन्स्टेबल) ने कन्यादान की रस्म निभाई. शादी के बाद लड़की को विदा कर दिया गया है. जबकि आगे की क़ानूनी कार्रवाई के बाद युवक को रिहा किया जायेगा.

