विश्व बैंक की रिपोर्ट पर CM विष्णुदेव ने कहा-12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना बड़ी उपलब्धि

विश्व बैंक की रिपोर्ट पर CM विष्णुदेव ने कहा-12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना बड़ी उपलब्धि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में निरंतर कार्य हुए हैं।”

मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

सीएम ने भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला को लेकर कहा कि ”प्रत्येक वर्ष की भांति कल भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य दिवस था। वहाँ पर छत्तीसगढ़ के कई स्टाल लगे हैं, जिसमें कोसा के वस्त्र, बेल मेटल, हथकरघा से निर्मित वस्त्र और टेराकोटा आदि हर तरह का स्टाल लगा है, जिसमें भारी संख्या में देश-विदेश के लोग आ रहे हैं, खरीद भी रहे हैं और कल सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन था, जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने अनेकों तरह की प्रस्तुति दी। इस तरह से इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के माध्यम से हमारे प्रदेश की जो संस्कृति है, वो भी देश-दुनिया में विख्यात हो रहा है।”

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *