CG अवकाश पर लगी रोकः बिना अनुमति के कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, अवकाश पर भी खुले रहेंगे कार्यालय…

CG अवकाश पर लगी रोकः बिना अनुमति के कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, अवकाश पर भी खुले रहेंगे कार्यालय…

CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 से 17 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। कोई भी कर्मचारी-अधिकारी बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। सचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस बाबत संयुक्त संचालक, सभी अयुक्त और सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आदेश जारी किया है।

आदेश में लिखा है…

”विषयान्तर्गत विधानसभा का सत्र 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक आहूत किया गया है। इस दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाएं, स्थगन प्रस्ताव, शून्यकाल के प्रश्न आदि का उत्तर समय-सीमा में शासन को भेजा जाना होता है। प्राप्त प्रश्नों का यथा समय तामिली हेतु आप अपने ई-मेल आई.डी. संचालनालय को उपलब्ध करावें साथ ही यह सुनिश्चित् करें कि अवकाश अवधि में भी कोई न कोई जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहें तथा बिना सक्षम स्वीकृति के कोई भी कर्मचारी अवकाश पर न जाए व मुख्यालय से बाहर न रहें।

इस अवधि में निकाय दूरभाष को ठीक रखें तथा दूरभाष अटेण्ड करने के लिए कोई कर्मचारी उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित् किया जाए। निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर दूरभाष क्रमांक से संचालनालय को तत्काल सूचित करें।

राज्य शहरी विकास अभिकरण के माध्यम से संचालित केन्द्र प्रवर्तित एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं से संबंधित प्रश्नों के उत्तर सीधे राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूड़ा) को भेजा जाना है व अन्य प्रश्नों के उत्तर संचालनालय को भेजा जाना है।”

नीचे पढ़ें संचालनालय द्वारा जारी आदेश…

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *