CG ट्रिपल मर्डर की अब CBI करेगी जांच, आदेश जारी… दो लोगों की हत्या कर बीजेपी नेता को जलाया गया था जिंदा…

CG ट्रिपल मर्डर की अब CBI करेगी जांच, आदेश जारी… दो लोगों की हत्या कर बीजेपी नेता को जलाया गया था जिंदा…

CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत तीन लोगों की हत्या मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए है। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में जमकर विरोध किया गया था। मृतकों के परिजनों ने भी सरकार से पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। गृह विभाग के उप सचिव आरपी चैहान ने सीबीआई जांच को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि थाना सोनहत में 16 जून को कटगोडी निवासी बीजेपी नेता लल्ला सिंह उर्फ भरत कुमार सिंह अपने साथी योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, मयंक सिंह व नागेन्द्र सिंह के साथ ग्राम नौगई में रात करीब 10.30 बजे मनोज त्रिपाठी के घर के सामने गये थे। यहाँ पर पुरानी रंजिश रेत विवाद को लेकर कहासुनी हुई।

इसी बीच मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी व अन्य के द्वारा भरत सिंह के वाहन फार्च्यूनर को पेट्रोल डाकर आग लगा दिए। साथ ही अन्य के साथ जमकर मारपीट की गई। इस पूरे घटनाक्रम में लल्ला सिंह उर्फ भरत सिंह निवासी नौगई की मौके पर मौत हो गई।नागेन्द्र सिंह व विरेन्द्र सिंह की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। 

पूर्व में भी विवाद

बताया जा रहा है कि रेत के अवैध करोबार को लेकर पहले भी खूनी संघर्ष होता रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार के परिवार के लोगों को हाल ही में एक रेत घाट का सरकारी ठेका मिला था। इस बात से नगई गांव निवासी कारोबारी मनोज त्रिपाठी नाराज चल रहा था। मनोज त्रिपाठी क्षेत्र में अवैध खनन कर वसूली का कारोबार करता था। मनोज और बीजेपी नेता भरत सिंह के बीच इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बीते 16 जून की रात दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और खूनी विवाद हो गया। मनोज त्रिपाठी के लोगों ने भरत सिंह गहरवार को कार समेत पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। साथ ही कार के बाहर निकले भरत सिंह के भाई नागेंद्र सिंह और साथी योगेंद्र सिंह पर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *