Maharashtra Bhishan accident: 14 श्रद्धालुओं की मौत, लोगों से भरी पिकअप गहरे कुएं में गिरी, मौके पर चीख-पुकार…

Maharashtra Bhishan accident: पंढरपुर। महाराष्ट्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोलापुर जिले के मालशिरस इलाके के म्हासवाड-पंढरपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिर गई। हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी मृतक तीर्थयात्रा पर निकले थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। घटना पंढरपुर की है।
जानकारी के के मुताबिक, पंढरपुर के रंजनी गांव निवासी 14 लोग तीर्थयात्रा पर निकले थे। लौटने के दौरान उनकी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी से भरे गहरे कुएं में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक मृतक पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे और म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मंदिर दर्शन के बाद सभी अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी पिकअप गाड़ी टंडलवाड़ी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सीधे कुएं में जा गिरी। इस दर्दनाक घटना में 9 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
हादसे में पिकअप सवार 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीर मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। फिलहाल हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मृतकों के परिजन पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, एक ही गांव के 14 लोगों की मौत के बाद पूरी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
मृतकों में महिलाएं और बच्चे
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि मृतकों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं है।

