Ambikapur News: युवती से गैंगरेपः जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर घर में ही रखा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर उसे बंधक बनाकर घर में रखे थे। पीड़िता जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से भागकर सीधे थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस के द्वारा गैंगरेप के मामले में दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक थाना गांधीनगर में पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना 27 मई की रात करीब 8 बजे आरोपी गुरविन्दर सिंह हाथ-पांव पकड़ लिया और फिर उसका साथी रितिक बंगाली पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर घर में बंधक बना कर रखे थे। किसी तरह से घर से निकलकर परिचितों के पास पहुंची, फिर घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर जाँच में लिया गया। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों के खिलाफ धारा अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण
(1) रितिक विश्वास पिता गोपीनाथ विश्वास उम्र 21 वर्ष, निवासी सिल्फिली, बंगालीपारा, थाना जयनगर जिला सूरजपुर
(2) गुरविंदर सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी डिगमा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा
इस मामले को सुलझाने में थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अमृत सिंह इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

