CG News: PM मोदी के साथ खाने के टेबल पर CM विष्णुदेव भी, नीति आयोग की बैठक में CG के CM को मिला सम्मान

CG News: PM मोदी के साथ खाने के टेबल पर CM विष्णुदेव भी, नीति आयोग की बैठक में CG के CM को मिला सम्मान

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर। 13 जून 2026| नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद जब देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भोजन के लिए एकत्र हुए, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेबल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अन्य प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा करते नजर आए। औपचारिक बैठकों से अलग यह अवसर विभिन्न राज्यों के नेताओं के बीच सहज संवाद और विचार-विमर्श का बना।

प्रधानमंत्री के साथ बैठने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल थे। जाहिर है, प्रधानमंत्री के खाने के टेबल पर कौन बैठेगा, यह प्रधानमंत्री कार्यालय तय करता है।

खाने की टेबल पर हुई इस अनौपचारिक बातचीत में राष्ट्रीय विकास, सुशासन, राज्यों के अनुभवों के आदान-प्रदान और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नेताओं ने अपने-अपने राज्यों से जुड़े अनुभव साझा किए और विकास की दिशा में बेहतर समन्वय पर विचार रखे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इससे पहले भी नीति आयोग की बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री और अन्य राज्यों के नेताओं के साथ ऐसे अनौपचारिक संवाद का हिस्सा रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *