सर्वेश्वरी समूह के गम्हरिया आश्रम में फकीरी और आयुर्वेदिक पद्धति से मिर्गी के उपचार का लग रहा बड़ा कैंप, रजिस्ट्रेशन शुरू

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
जशपुर।28 अप्रैल 2026| जशपुर के गम्हरिया आश्रम में मिर्गी के इलाज के लिए 10 मई को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए देश भर से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। पीड़ित मानवता की सेवा में विश्वास करने वाले सर्वेश्वरी समूह के भगवान राम ट्रस्ट समय-समय पर देश भर में मिर्गी कैंप लगाकर दुखियों, पीड़ितों को राहत प्रदान करता है। सर्वेश्वरी समूह को कुष्ठों की सेवा और इलाज के लिए कई अहम पुरस्कार मिल चुके हैं।
सूर्याेदय से पहले
मिर्गी को ठीक करने के लिए आश्रम द्वारा जड़ी-बूटी से जिस दवाई का निर्माण किया गया है, उसे सूर्याेदय से पहले दिया जाता है। तभी वह काम करेगा। सूर्याेदय के बाद उसके सेवन से कोई फायदा नहीं। इसीलिए जिस दिन दवा वितरण कार्यक्रम होता है सूर्याेदय से पहले सब कुछ निबट जाता है। यही वजह है कि इलाज के एक दिन पहले पीड़ितों और उनके परिजनों को आश्रम में बुला लिया जाता है।
निःशुल्क शिविर
भगवान राम ट्रस्ट द्वारा आयोजित सभी शिविरों में मिर्गी का निःशुल्क उपचार किया जाता है। आयोजकों ने बताया कि 10 मई को जशपुर के गम्हरिया आश्रम में मिर्गी कैंप आयोजित किया जा रहा है। 10 मई को प्रातः 4 बजे सूर्योदय से पहले मरीजों को दवा दी जाती है। आयोजकों ने आग्रह किया है कि एक दिन पहले यानी 9 मई को ही आश्रम पहुंच जाएं। आश्रम में निःशुल्क रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था रहेगी। मरीजों को अपने साथ एक सहयोगी लाना होगा। गर्भवती महिलाओं को ये दवा नहीं दी जाती।
नेपाल तक से पहुंचे मरीज
उल्लेखनीय है कि पिछली बार वाराणसी शिविर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा देश के विभिन्न प्रान्तों यथा बिहार, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, असम तथा दिल्ली आदि के साथ ही नेपाल से भी मिर्गी रोग से पीड़ित लोग दवा लेने के लिए आये थे।
मिर्गी के उन्मूलन के लिए कटिबद्ध
गौरतलब है कि विश्ववंद्य संत परमपूज्य अघोरेश्वर बाबा भगवान राम जी द्वारा स्थापित संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह तथा बाबा भगवान राम ट्रस्ट व अघोर परिषद् ट्रस्ट पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की अध्यक्षता व सान्निध्य में कुष्ठी जनों, पीड़ितों-उपेक्षितों और जरुरतमंदों की सेवा करने व समाज में सेवा करने की प्रेरणा हेतु अनेक लोककल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर संचालित होता रहता है। इसी क्रम में संस्था मिर्गी रोग का समाज से उन्मूलन के लिए भी कृतसंकल्प है।
ऐसे पहुंचे जशपुर
जशपुर पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन रांची और झारसगुड़ा है। रांची से जशपुर 150 किलोमीटर और झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन से 160 किलोमीटर है। झारसुगड़ा कोलकाता-मुंबई रेल लाईन पर ओड़िसा का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा सड़क मार्ग से जशपुर की दूरी इस प्रकार है….
1. रायपुर से जशपुर की दूरी-480 किलोमीटर
2. बिलासपुर से जशपुर की दूरी-356 किलोमीटर
3. अंबिकापुर से जशपुर की दूरी-140 किलोमीटर
4. रांची से जशपुर की दूरी-150 किलोमीटर
5. झारसुगड़ा से जशपुपर की दूरी-160 किलोमीटर

