छत्तीसगढ़ में 2 नाबालिगों से 7 लड़कों ने किया गैंगरेप, बीच रास्ते से उठाकर ले गए फिर की दरिंदगी, 2 ने भागकर बचाई आबरू
Surguja Gangrape Case: 29 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सीतापुर में दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप हुआ है. 7 युवकों ने शादी से लौट रही दोनों नाबालिग को जबरन पकड़ कर खेत में ले जाकर दरिंदगी की है. जबकि दो ने भागने सफल रही.
दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप
मामला जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है. वारदात 24 अप्रैल की रात की है. एक पीड़िता की उम्र 13 साल और दूसरी की भी 15 साल से कम है. दोनों नाबालिग रात करीब 10 बजे शादी से लौट रही थी. तभी 7 युवकों ने उन्हें पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, गांव की चार सहेलियां शादी दूसरे मोहल्ले से शादी से लौट रही थी. करीब 10 बजे शादी से लौट रही थी. इसी बीच बाइक सवार 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की. एक लड़की तो किसी तरह भाग निकली. जबकि दूसरी लड़की को जब बाइक पर जबरन बैठकर ले जा रहे थे तो कूद कर भाग गयी.
जबरन पकड़ कर 7 युवकों ने की दरिंदगी
वहीँ, अन्य दो नाबालिग लड़की को उन्होंने पकड़ लिया. एक लड़की से हाईस्कूल मैदान के पास तीन युवकों ने गैंगरेप किया. जबकि एक को खेत में ले जाकर उसके साथ चार लोगो ने दुष्कर्म किया. रात करीब डेढ़ बजे दोनों पीड़िता घर पहुंची और परिजनो को अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया.
पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
घटना के अगले 25 अप्रैल की शाम को पुलिस से शिकायत की गयी. लेकिन पुलिस ने अनदेखा कर दिया. अगले दिन पुलिस ने एलएलसी कराया और एफआईआर दर्ज किया. एक मामले में धारा 70 (2) BNS व पाक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी), 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है. साथ ही अब तक दूसरे मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है. फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है.

